Showing posts with label अघोरी अचूक वशीकरण मंत्र. Show all posts
Showing posts with label अघोरी अचूक वशीकरण मंत्र. Show all posts

Friday, August 2, 2019

aghor achuk vasikaran tantrot tantra mantra sadhna अघोरी अचूक वशीकरण मंत्र

अघोरी अचूक वशीकरण मंत्र



वैसे तो हमारे समाज में वशीकरण के कई तरीके आजमाए जाते हैं लेकिन अघोरियों की क्रिया विधि और उनके तरीके कुछ अलग होते हैं| इसलिए इन टोटकों को आजमाने से पहले अगर किसी अघोरी का आशीर्वाद या मार्गदर्शन ले लिया जाए तो वह ज्यादा प्रभावशाली होता है| वैसे इस चक्कर किसी गलत वाममार्गी के चक्कर में पड़ने का भय भी रहता है| जैसे हमारी दुनिया में अच्छे और बुरे लोग होते हैं उसी प्रकार अघोरी भी सच्चे और पाखंडी हो सकते हैं| कहते हैं सच्चा अघोरी किस्मत से ही मिलता है| इसलिए किसी टोटके के लिए बात करने से पहले उसके बारे में पड़ताल कर लें वरना जीवन भर पछताना पड़ सकता है –


यह टोटका किसी भी सोमवार को रात के ग्यारह बजे के बाद शुरू करें | नहा धो कर लाल कपड़ा पहने, किसी पीढ़े पर शिवजी की प्रतिमा/शिवलिंग/ तस्वीर स्थापित करें| स्टील या लोहे से बनी एक थाली ले लें, अब इस पर काजल से ओम अघोरेभ्यों घोरेभ्यों नमः लिख दें| पुनः जिस इंसान को वशीभूत करना हो उसके पहने हुए कपडे का टुकडा थाली के ऊपर बिछा दें| अब सिन्दूर या कुमकुम से उस इंसान का नाम लिख दें| पीढ़े पर जिसे वश में करना है उस इंसान का चित्र भी रखें| अब पांच मिनट शिव का ध्यान करें| रुद्राक्ष की माला पर निम्न मंत्र का जाप करें –


शिवे वश्ये हूँ/वश्ये (व्यक्ति का नाम)वश्ये हूँ वश्ये शिवे वश्यमें वश्यमें वश्यमें फट स्वाहा|


यह मंत्र इक्यावन माला जाप करें| जाप पूरा होने के बाद ऋषि मुंडकेश तथा अघोरेश्वर शिव से याचना करें| बीच में कुछ अजीब अनुभूति हो सकती है जिस पर विचलित होने की आवश्यकता नहीं| उद्देश्य अगर नीचतापूर्ण नहीं है तो यह साधना सफल हो जाती है|


यह साधारण मंत्र मात्र नहीं है बल्कि एक सम्पूर्ण साधना है, नीचतापूर्ण उद्देश्य से इसे न करें तो बेहतर| किसी अनुभवी सच्चे अघोरी का मार्गदर्शन मिल जाए तो सरलता से इसे पूर्ण किया जा सकता है|