Wednesday, August 25, 2010

16 कलाये

16 कलाये

 

16 कलाये

  1. वाक् सिद्धि : जो भी वचन बोले जाए वे व्यवहार में पूर्ण हो, वह वचन कभी व्यर्थ न जाये, प्रत्येक शब्द का महत्वपूर्ण अर्थ हो, वाक् सिद्धि युक्त व्यक्ति में श्राप अरु वरदान देने की क्षमता होती हैं!

  1. दिव्य दृष्टि: दिव्यदृष्टि का तात्पर्य हैं कि जिस व्यक्ति के सम्बन्ध में भी चिन्तन किया जाये, उसका भूत, भविष्य और वर्तमान एकदम सामने आ जाये, आगे क्या कार्य करना हैं, कौन सी घटनाएं घटित होने वाली हैं, इसका ज्ञान होने पर व्यक्ति दिव्यदृष्टियुक्त महापुरुष बन जाता हैं!

  1. प्रज्ञा सिद्धि : प्रज्ञा का तात्पर्य यह हें की मेधा अर्थात स्मरणशक्ति, बुद्धि, ज्ञान इत्यादि! ज्ञान के सम्बंधित सारे विषयों को जो अपनी बुद्धि में समेट लेता हें वह प्रज्ञावान कहलाता हें! जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से सम्बंधित ज्ञान के साथ-साथ भीतर एक चेतनापुंज जाग्रत रहता हें!

  1. दूरश्रवण : इसका तात्पर्य यह हैं की भूतकाल में घटित कोई भी घटना, वार्तालाप को पुनः सुनने की क्षमता!

  1. जलगमन : यह सिद्धि निश्चय ही महत्वपूर्ण हैं, इस सिद्धि को प्राप्त योगी जल, नदी, समुद्र पर इस तरह विचरण करता हैं मानों धरती पर गमन कर रहा हो!

  1. वायुगमन : इसका तात्पर्य हैं अपने शरीर को सूक्ष्मरूप में परिवर्तित कर एक लोक से दूसरे लोक में गमन कर सकता हैं, एक स्थान से दूसरे स्थान पर सहज तत्काल जा सकता हैं!

  1. अदृश्यकरण : अपने स्थूलशरीर को सूक्ष्मरूप में परिवर्तित कर अपने आप को अदृश्य कर देना! जिससे स्वयं की इच्छा बिना दूसरा उसे देख ही नहीं पाता हैं!

  1. विषोका : इसका तात्पर्य हैं कि अनेक रूपों में अपने आपको परिवर्तित कर लेना! एक स्थान पर अलग रूप हैं, दूसरे स्थान पर अलग रूप हैं!

  1. देवक्रियानुदर्शन : इस क्रिया का पूर्ण ज्ञान होने पर विभिन्न देवताओं का साहचर्य प्राप्त कर सकता हैं! उन्हें पूर्ण रूप से अनुकूल बनाकर उचित सहयोग लिया जा सकता हैं!

  1. कायाकल्प : कायाकल्प का तात्पर्य हैं शरीर परिवर्तन! समय के प्रभाव से देह जर्जर हो जाती हैं, लेकिन कायाकल्प कला से युक्त व्यक्ति सदैव तोग्मुक्त और यौवनवान ही बना रहता हैं!

  1. सम्मोहन : सम्मोहन का तात्पर्य हैं कि सभी को अपने अनुकूल बनाने की क्रिया! इस कला को पूर्ण व्यक्ति मनुष्य तो क्या, पशु-पक्षी, प्रकृति को भी अपने अनुकूल बना लेता हैं!

  1. गुरुत्व : गुरुत्व का तात्पर्य हैं गरिमावान! जिस व्यक्ति में गरिमा होती हैं, ज्ञान का भंडार होता हैं, और देने की क्षमता होती हैं, उसे गुरु कहा जाता हैं! और भगवन कृष्ण को तो जगद्गुरु कहा गया हैं!

  1. पूर्ण पुरुषत्व : इसका तात्पर्य हैं अद्वितीय पराक्रम और निडर, एवं बलवान होना! श्रीकृष्ण में यह गुण बाल्यकाल से ही विद्यमान था! जिस के कारन से उन्होंने ब्रजभूमि में राक्षसों का संहार किया! तदनंतर कंस का संहार करते हुए पुरे जीवन शत्रुओं का संहार कर आर्यभूमि में पुनः धर्म की स्थापना की!

  1. सर्वगुण संपन्न : जितने भी संसार में उदात्त गुण होते हैं, सभी कुछ उस व्यक्ति में समाहित होते हैं, जैसे दया, दृढ़ता, प्रखरता, ओज, बल, तेजस्विता, इत्यादि! इन्हीं गुणों के कारण वह सारे विश्व में श्रेष्ठतम व अद्वितीय मन जाता हैं, और इसी प्रकार यह विशिष्ट कार्य करके संसार में लोकहित एवं जनकल्याण करता हैं!

  1. इच्छा मृत्यु : इन कलाओं से पूर्ण व्यक्ति कालजयी होता हैं, काल का उस पर किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं रहता, वह जब चाहे अपने शरीर का त्याग कर नया शरीर धारण कर सकता हैं!

  1. अनुर्मि : अनुर्मि का अर्थ हैं-जिस पर भूख-प्यास, सर्दी-गर्मी और भावना-दुर्भावना का कोई प्रभाव न हो!

यह समस्त संसार द्वंद्व धर्मों से आपूरित हैं, जितने भी यहाँ प्राणी हैं, वे सभी इन द्वंद्व धर्मों के वशीभूत हैं, किन्तु इस कला से पूर्ण व्यक्ति प्रकृति के इन बंधनों से ऊपर उठा हुआ होता हैं!

 

कामाख्या का तांत्रिक सम्मलेन

1. कामाख्या का तांत्रिक सम्मलेन

कामाख्या तांत्रिक सम्मलेन (तांत्रिक सिद्धियाँ)
कितना अद्भुत था कामाख्या का तांत्रिक सम्मलेन! इस सम्मलेन में माँ कपाली भैरवी, पिशाच सिद्धियों के स्वामी, कंकाल भैरवी, त्रिजटा अघोरी, बाबा भैरवनाथ, पगला बाबा, आदि विश्व विख्यात तांत्रिक आये हुए थे!
सभापति कौन बनेगा, इस बात पर सभी एकमत नहीं हो पा रहे थे, कि तभी त्रिजटा अघोरी ने अत्यंत मेघ गर्जना के साथ परम पूज्य गुरुदेव निखिलेश्वरानंदजी महाराज (सदगुरुदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी) का नाम प्रस्तावित किया और घोषणा की:
यही एकमात्र ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो साधना के प्रत्येक क्षेत्र, चाहे वह तंत्र का हो, या मंत्र का हो, कृत्या साधना हो, चाहे भैरव साधना हो, या किसी भी तरह की कोई भी साधना हो, पूर्णतः सिद्धहस्त हैं!
भुर्भुआ बाबा ने भी इस बात का अनुमोदन किया! जब सबने पूज्य गुरुदेव को देखा, तो उन्हें सहज में विश्वास नहीं हुआ, कि धोती-कुरता पहना हुआ यह व्यक्ति क्या वास्तव में इतने अधिक शक्तियों का स्वामी हैं. इसी भ्रमवश कपाली बाबा ने गुरुदेव को चुनौती दे दी!
        कपाली बाबा ने कहा तुम्हारा अस्तित्व मेरे एक छोटे से प्रयोग से ही समाप्त हो जायेगा, अतः पहले तुम ही मेरे पर वार करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करो!
        गुरुदेव ने अत्यंत विनम्र भाव से उसकी चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा आपको अपनी कृत्याओं पर भरोसा करना चाहिए, किन्तु यह भी ध्यान रखना चाहिए, कि दूसरा व्यक्ति भी कृत्याओं से संपन्न हो सकता हैं!.
        मुस्कुराते हुए गुरुदेव ने कहा मैं आपका सम्मान करते हुए आपको सावधान करता हूँ कि आपके प्रयोग से मेरा कुछ नहीं बिगडेगा. यदि आप को अहं हैं कि आप मुझे समाप्त कर देंगे! तो पहले आप ही अपने सबसे शक्तिशाली या संहारक अस्त्र का प्रयोग कर सकते हैं!
        इतना सुनते ही कपाली बाबा ने अत्यंत तीक्ष्ण संहारिणी कृत्या का आवाहन करके सरसों के दानों को गुरुदेव की तरफ फेंकते हुए कहा लें! अपनी करनी का फल भुगत!
        संहारिणी कृत्या का प्रहार यानि विशाल पर्वत का नमो-निशान समाप्त हो जाये! अत्यंत उत्सुक और भयभीत नजरों से अन्य साधक मंत्र की ओर देख रहे थे, किन्तु आश्चर्य की पूज्य गुरुदेव अपने स्थान से दो-चार कदम पीछे हटकर वापिस उसी स्थान पर आकर खड़े हो गए! कपाली बाबा के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा! उन्हें तो उम्मीद ही नहीं थी, कि यह साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति संहारिणी कृत्या का सामना कर सकेगा! इसके बाद कपाली बाबा ने बावन भैरवों का एक साथ प्रहार किया! लेकिन उनका यह प्रहार भी पूज्य गुरुदेव का बाल-बांका न कर सका!
        कपाली भैरवी तथा अन्य तांत्रिकों ने गुरुदेव को प्रयोग करने के लिए कहा! गुरुदेव ने कपाली बाबा से कहा मैं एक ही प्रयोग करूँगा, यदि तुम इस प्रयोग से बच गए, तो मैं तुम्हारा शिष्यत्व स्वीकार कर लूँगा!
        गुरुदेव ने दो क्षण के बाद ही अपनी मुट्ठी कपाली बाबा की तरफ करके खोल दी और इसी समय कपाली बाबा लड़खडा कर गिर पड़े, उनके मुंह से खून की धारा बह निकली! पूज्य गुरुदेव ने कहा यदि कपाली बाबा क्षमा मांग ले, तो मैं उन्हें दया करके जीवनदान दे सकता हूँ!
        कपाली बाबा के मुंह से खून निकल रहा था! फिर भी उनमें चेतना बाकी थी. उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर क्षमा मांगी! गुरुदेव ने अत्यंत कृपा करके अपना प्रयोग वापिस लिया और वहां उपस्थित साधकों के अनुग्रह पर कपाली बाबा के सिर से दो-चार बाल उखाड कर उनको अपना शिष्यत्व प्रदान किया और तांत्रिक सम्मलेन का सभापति बनें.

मंत्र-तंत्र-यंत्र विज्ञान आध्यात्मिक पत्रिका से.
पृष्ठ नं. : 42, जुलाई 2005

नोट : यह घटना विस्तार में गुरुदेव के ग्रन्थ तांत्रिक सिद्धियाँ में पूर्ण रूप से दी हुयी हैं!
साथ ही कामाख्या का तांत्रिक सम्मलेन वह सम्मलेन हैं, जिसमें सम्मिलित होने हेतु हमारे देश के साथ ही समस्त विश्व (पृथ्वी) से तंत्र के उच्चकोटि के व्यक्तित्वों को आमंत्रित किया गया था! इस सम्मलेन में सम्मिलित होने के लिए यह आवश्यक था कि उसे कम से कम दो महाविद्या सिद्ध होनी ही चाहिए... और साथ ही तंत्र की उच्चकोटि की अन्य क्रियाओं आदि की जानकारी होना आवश्यक था!
इसका सभापति सदगुरुदेव निखिलेश्वरानंद जी महाराज (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी) का होना इस बात की और इंगित करता हैं, कि तंत्र में गुरुदेव के समकक्ष कोई भी व्यक्तित्व नहीं हैं!

India ke सर्वश्रेष्ठ एवं ऋषियों में भी परम वन्दनीय ऋषिगण

सर्वश्रेष्ठ एवं ऋषियों में भी परम वन्दनीय ऋषिगण निम्नवत हैं, जिनका उल्लेख कूर्म पुराण, वायु पुराण तथा विष्णु पुराण में भी प्राप्त होता है! इन ऋषियों ने समय-समय पर शास्त्र तथा सनातन धर्म की मर्यादा बनाये रखने के लिए सतत प्रयास किया हैं! अतः ये आज भी हम लोगों के लिए वन्दनीय हैं -
स्वयंभू,
मनु,
भारद्वाज,
वशिष्ठ,
वाचश्रवस नारायण,
कृष्ण द्वैपायन,
पाराशर,
गौतम,
वाल्मीकि,
सारस्वत,
यम,
आन्तरिक्ष धर्म,
वपृवा,
ऋषभ,
सोममुख्यायन,
विश्वामित्र,
मुद्गल,

गुरु की महत्ता

गुरु की महत्ता

प्रश्न : तैतीस करोड़ देवी-देवताओं के होने पर भी हमें आखिर गुरु की आवश्यकता क्यूँ हैं?
जवाब :
क्यूंकि तैंतीस करोड़ देवी-देवता हमें सब कुछ दे सकते हैं. मगर जन्म-मरण के चक्र से सिर्फ गुरु ही मुक्त कर सकता हैं.
यह तैतीस करोड़ देवी-देवताओं के द्वारा संभव नहीं हैं.
इसलिए ही तो राम और कृष्ण, शंकराचार्य, गुरु गोरखनाथ, मेरे, कबीर, आदि... हर विशिष्ट व्यक्तित्व ने जीवन में गुरु को धारण किया और 
तब उनके जीवन में वे अमर हो सके.... 
..... आज भी इतिहास में, वेदों में, पुराणों ने उन्हें अमर कर दिया....

इसीलिए तो कहा गया हैं:
तीन लोक नव खण्ड में गुरु ते बड़ा न कोय!
करता करे न कर सकें , गुरु करे सो होय!!
 
गुरूजी का पता :

मंत्र-तंत्र-यंत्र विज्ञान

डॉ. श्रीमाली मार्ग, हाईकोर्ट कालोनी,

जोधपुर - 342 031 (राजस्थान)

फ़ोन : 0291-2432209, 2433623.

फैक्स : 0291 - 2432010.

ई-मेल : mtyv@siddhashram.org

वेबसाईट : www.siddhashram.org
 

mere GURU JI ki kirpa ho jaye to kuchh bhi asmbhav nahi

मेरे गुरूजी ...
मेरे गुरूजी को भला किसी परिचय की क्या आवश्यकता ? वे कोई सूर्य थोड़े ही हैं जो रात्रिकाल में लुप्त हो जायें; वे चन्द्रमा भी नहीं जो मात्र रात्रि में ही दृष्टिगोचर हों | वे देव भी नहीं हैं क्योंकि वे कथाओं, शास्त्रों, मान्यताओं तक ही सीमित नहीं हैं और वे साधारण मनुष्य भी नहीं हैं क्योंकि वे सिद्ध हैं, ज्ञानी हैं, पूर्ण पुरुष हैं |
मेरे गुरूजी तो मात्र मेरे गुरूजी हैं | वे मेरी माता भी हैं, पिता भी और मार्गदर्शक भी | वे मेरे सर्वोत्तम मित्र हैं तथा मेरी सर्वाधिक मूल्यवान निजी संपत्ति भी | वे मेरे प्राण हैं अतैव मेरी अजरता, अमरता के स्रोत हैं | सारांश यह है की वे मेरे जीवन का सार हैं | जैसे मैं उनका परिचय हूँ वे मेरा परिचय हैं |
मेरे गुरूजी सहीं अर्थों में भारतीय ऋषि हैं, जिनके चरणों में बैठना ही एक सुखद अनुभव है, जीवन की पूर्णता है | वे तपस्वी हैं, सन्यासी हैं, गृहस्थ हैं, विद्वान हैं, श्रेष्ठतम शिष्य हैं, महानतम गुरु हैं, सर्वज्ञ हैं, सर्वस्व हैं फिर भी निरहंकार हैं, निर्विकार हैं |
मेरे गुरूजी तो केवल मेरे गुरूजी हैं ...
ॐ परम तत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नमः
-- गुरूजी के श्री चरणों में नतमस्तक एक शिष्य --
-- आशीष मराठे / निखिलाशीष --

निखिलेश्वरानंद श्री गुरुचरणों में समर्पित एक शिष्य का प्रेमाश्रु है

यह क्या है 
http://www.facebook.com/Nikhileshwaranand

यह फेसबुक पेज श्री गुरुचरणों में समर्पित एक शिष्य का प्रेमाश्रु है | यह संसार के महानतम गुरु के तेजोमय व्यक्तित्व का परिचय समस्त मानव जाति से कराने का एक साधन है | यह भीषणतम युद्ध का उद्घोष है | यह गुरूजी की आज्ञानुसार निर्मित एक कृति है |

यहाँ क्या करें

यदि मेरी तरह आप भी मेरे गुरूजी परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद के शिष्य हैं तो सर्वप्रथम अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं | सदस्यों की सूची में आप का नाम होना अनिवार्य है | इसे आप प्रतीकात्मक रूप में गुरूजी के श्री चरणों को स्पर्श करना भी मान सकते हैं | यह इसलिए भी अनिवार्य है क्योंकि कहीं लोगों को यह भ्रम न हो जाये कि मैं गुरूजी का एकमात्र शिष्य हूँ |
संभव हो तो अपने सभी मित्रों को यहाँ आमंत्रित करें |
तदुपरांत आप भित्तिपटल (Wall) पर गुरु मंत्र "ॐ परम तत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नमः" लिख कर सांकेतिक गुरु पूजन सम्पन्न करें | आप प्रतिदिन ऐसा कर गुरुकृपा के पात्र भी बन सकते हैं |
यदि आपकी इच्छा हो तो आप गुरूजी से सम्बंधित संस्मरणों, कथाओं, कविताओं, अनुभवों इत्यादि का वर्णन भी कर सकते हैं |
आप यहाँ गुरूजी के चित्रों, चलचित्रों आदि को भी प्रेषित कर सकते हैं |
यह क्या नहीं है

यह मूर्खों, कायरों, आलसियों, लोभियों, अहंकारियों और राजनीतिज्ञों की शरणस्थली नहीं है | यह व्यक्तिगत समस्याओं, चिंताओं, लालसाओं इत्यादि की अभिव्यक्ति हेतु जनसुलभ स्थान नहीं है | यह मन्त्रों, साधना विधियों के विनिमय व वितरण का केंद्र अथवा विज्ञापनों इत्यादि हेतु उपलब्ध संसाधन तो कदापि नहीं है |

एक याचक कभी साधक नहीं बन सकता इसलिए किसी से कुछ न मांगें |

Thursday, June 24, 2010

ऊर्जा जगत का विस्तार है

जगत ऊर्जा का विस्तार है
अठारहवीं सदी में वैज्ञानिकों की घोषणा थी कि परमात्मा मर गया है, आत्मा का कोई अस्तित्व नहीं है, पदार्थ ही सब कुछ है। लेकिन विगत तीस वर्षों में ठीक उलटी स्थिति हो गई है। विज्ञान को कहना पड़ा कि पदार्थ है ही नहीं, सिर्फ दिखाई पड़ता है। ऊर्जा ही सत्य है, शक्ति ही सत्य है। लेकिन शक्ति की तीव्रगति के कारण पदार्थ का भास होता है।

दीवालें दिखाई पड़ रही हैं एक, अगर निकलना चाहेंगे तो सिर टूट जाएगा। कैसे कहें कि दीवालें भ्रम हैं? स्पष्ट दिखाई पड़ रही हैं, उनका होना है। पैरों के नीचे जमीन अगर न हो तो आप खड़े कहां रहेंगे?

नहीं, इस अर्थों में नहीं विज्ञान कहता है कि पदार्थ नहीं है। इस अर्थों में कहता है कि जो हमें दिखाई पड़ रहा है, वैसा नहीं है।

अगर हम एक बिजली के पंखे को बहुत तीव" गति से चलाएं तो उसकी तीन पंखुड़ियां तीन दिखाई पड़नी बंद हो जाएंगी। क्योंकि पंखुड़ियां इतनी तेजी से घूमेंगी कि उनके बीच की खाली जगह, इसके पहले कि आप देख पाएं, भर जाएगी। इसके पहले कि खाली जगह आंख की पकड़ में आए, कोई पंखुड़ी खाली जगह पर आ जाएगी। अगर बहुत तेज बिजली के पंखे को घुमाया जाए तो आपको टीन का एक गोल वृत्त घूमता हुआ दिखाई पड़ेगा, पंखुड़ियां दिखाई नहीं पड़ेंगी। आप गिनती करके नहीं बता सकेंगे कि कितनी पंखुड़ियां हैं। अगर और तेजी से घुमाया जा सके तो आप पत्थर फेंक कर पार नहीं निकाल सकेंगे, पत्थर इसी पार गिर जाएगा। अगर और तेज घुमाया जा सके, जितनी तेजी से परमाणु घूम रहे हैं, अगर उतनी तेजी से बिजली के पंखे को घुमाया जा सके, तो आप मजे से उसके ऊपर बैठ सकते हैं, आप गिरेंगे नहीं। और आपको पता भी नहीं चलेगा कि पंखुड़ियां नीचे घूम रही हैं। क्योंकि पता चलने में जितना वक्त लगता है, उसके पहले नई पंखुड़ी आपके नीचे आ जाएगी। आपके पैर खबर दें आपके सिर को कि पंखुड़ी बदल गई, इसके पहले दूसरे पंखुड़ी आ जाएगी। बीच के गैप, बीच के अंतराल का पता न चले तो आप मजे से खड़े रह सकेंगे।

ऐसे ही हम खड़े हैं अभी भी। अणु तीव्रता से घूम रहे हैं, उनके घूमने की गति तीव्र है इसलिए चीजें ठहरी हुई मालूम पड़ती हैं। जगत में कुछ भी ठहरा हुआ नहीं है। और जो चीजें ठहरी हुई मालूम पड़ती हैं, वे सब चल रही हैं।

अगर वे चीजें ही होती चलती हुई तो भी कठिनाई न थी। जितना ही विज्ञान परमाणु को तोड़ कर नीचे गया तो उसे पता चला कि परमाणु के बाद तो फिर पदार्थ नहीं रह जाता, सिर्फ ऊर्जा कण, इलेक्ट्रांस रह जाते हैं, विद्युत कण रह जाते हैं। उनको कण कहना भी ठीक नहीं है, क्योंकि कण से पदार्थ का खयाल आता है। इसलिए अंग्रेजी में एक नया शब्द उन्हें गढ़ना पड़ा, उस शब्द का नाम क्वांटा है। क्वांटा का मतलब है: कण भी, कण नहीं भी; कण भी और लहर भी, एक साथ। विद्युत की तो लहरें हो सकती हैं, कण नहीं हो सकते। शक्ति की लहरें हो सकती हैं, कण नहीं हो सकते। लेकिन हमारी भाषा पुरानी है, इसलिए हम कण कहे चले जाते हैं। ऐसे कण जैसी कोई भी चीज नहीं है। अब विज्ञान की नजरों में यह सारा जगत ऊर्जा का, विद्युत की ऊर्जा का विस्तार है।
योग का पहला सूत्र यही है: जीवन ऊर्जा है, शक्ति है।